Search

 
 
 

चाकुलिया : ध्यान फाउंडेशन गौशाला लाए गए बंगाल के जामबनी से जब्त 17 गोवंश

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : पश्चिम बंगाल की जामबनी थाना की पुलिस ने मंगलवार को 17 गोवंश से लदे पिकअप वैन (डब्ल्यूबी 67 बी 36 96) को जब्त किया है. बरामद सभी 17 गोवंश को चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन गौशाला में लाया है. जानकारी के मुताबिक उक्त पिकअप वैन से गोवंश को तस्करी कर ले जाया जा रहा था. संभावना जताई जा रही है कि पिकअप वैन ओड़िशा से गोवंश को लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था. जामबनी पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ज्ञात हो कि ओडिशा से बहरागोड़ा के रास्ते वाहनों से गोवंश की तस्करी हो रही है. बहरागोड़ा और बरसोल पुलिस ने भी कई मौकों पर इसका खुलासा करते हुए गोवंश को बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया था. बावजूद इसके गोवंश की तस्करी थम नहीं रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-all-the-goods-burnt-to-ashes/">जमशेदपुर

: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही