Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : 23 आंगनबाड़ी की सेविकाओं व सहायिकाओं को मिला प्रशिक्षण समेत डुमरिया की खबर

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में 23 आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया. प्रशिक्षण समेकित बाल विकास परियोजना, यूनिसेफ और विक्रमशिला एडुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में दिया गया. प्रशिक्षण में विद्यालय पूर्व शिक्षा की आवश्यकता, महत्व के विषय में बताया गया. सेविका और सहायिकाओं को नन्हें कदम पाठ्यक्रम से सम्बंधित गतिविधियों के संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rcpl-11-starts-from-sunday-in-rampur-2-news-including-clash-between-16-cricket-teams/">हजारीबाग

: रामपुर में रविवार से आरसीपीएल-11 शुरू, 16 क्रिकेट टीमों में होगी भिड़ंत समेत 2 खबरें
प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की घरेलू सामग्रियों के माध्यम से बच्चों को गतिविधियों में कैसे शामिल किया जाए,के बारे में अभिभावकों को जानकारी देने,जिससे बच्चों का समय अनुसार पूर्ण विकास जैसे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, नैतिक, रचनात्मक, भावनात्मक, संवेगात्मक विकास एवं भाषा विकास में अभिभावकों की भूमिका को सुनिश्चित करने सम्बंधित गतिविधियों पर विक्रमशिला संस्था ने निर्मित गतिविधि आधारित कैलेंडर सेविकाओं एवं सहायिकाओं के बीच वितरण किया. मौके पर विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के प्रशिक्षकों में संगीता और सुमन गोस्वामी, पिन्टू दास द्वारा बच्चों के सभी विकासात्मक क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों के लिए छोटे-छोटे समूहों में शिक्षण अधिगम सामग्री (एलटीएम) का निर्माण एवं उपयोग करके भी दर्शाया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका बेलमती जोंको, लिदी बास्के,सविता सिन्हा और शकुंतला सिंकू भी मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rcpl-11-starts-from-sunday-in-rampur-2-news-including-clash-between-16-cricket-teams/">हजारीबाग

: रामपुर में रविवार से आरसीपीएल-11 शुरू, 16 क्रिकेट टीमों में होगी भिड़ंत समेत 2 खबरें

डुमरिया : पंचायत सचिवालय में बाल अपराध की रोकथाम पर बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Dumaria-Bal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत सचिवालय में शनिवार को मुखिया चंदनी मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पंचायत की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई. साथ ही कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के तहत सहयोगी संस्था कला मंदिर की ओर से बाल विवाह, बाल मजदुरी, बाल तस्करी, बाल यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई. बैठक में ग्राम प्रधान सीता नाथ नायेक, रामे सरदार, पालू सोरेन, रोयना सरदार, सेविका उषारानी साव, श्रद्धामनी नायेक, वार्ड सदस्य सुनिता नायेक, प्रिती माधुरी साव, सुनिता सोरेन, सलमा सोरेन, सहिया नासो मुर्मू सौरवी मुंडा, कारमी टुडू, कविराज सुंडी, विजू प्रमाणिक, रूपी प्रमाणिक, मिना नायेक, कला मंदिर के कम्युनिटी मोवीलाइजर गालु मुर्मू, कांटे तापे, नमिता सरदार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही