Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: गायत्री पीठ में 24 लाख गायत्री मंत्र का पुरश्चरण पूर्ण

Advertisement
Advertisement
Ghatshila: चाकुलिया के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर में भव्य गायत्री मंदिर निर्माण हेतु गायत्री मंदिर कमेटी चाकुलिया द्वारा आयोजित प्रथम 24 लाख गायत्री मंत्र पुरश्चरण चौदह दिनों तक सैकड़ों की संख्या में गायत्री साधकों ने भाग लेकर पूर्ण किया. शुक्रवार को इस पुरश्चरण की पूर्णाहुति पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ सम्पन्न हुई. इसे भी पढ़ें:  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-25-march-why-did-lobin-hembram-get-emotional-up-then-yogi-yogi-recovery-of-development-charges-in-schools/">शाम

की न्यूज डायरी।।25 मार्च।। क्यों भावुक हुए लोबिन हेंब्रम? यूपी फिर योगी-योगी। स्कूलों में डेवलपमेंट चार्ज की वसूली। बीरभूम हिंसा पर रो पड़ीं रूपा गांगुली। मौसम हुआ सुहाना। बिहार के अलावा कई वीडियो।

60 साधकों ने तीन-तीन माला गायत्री महामंत्र की आहुति दी

यज्ञ के दौरान बहरागोड़ा एवं चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के 60 गायत्री साधकों में से प्रत्येक के द्वारा तीन-तीन माला गायत्री महामंत्र की आहुति दी गई. इस दौरान यज्ञ प्रांगण वैदिक मंत्रोच्चारण की ध्वनि से गूंज उठा. महायज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के शंभू नाथ दुबे एवं गायत्री शक्तिपीठ चाकुलिया के संगठन महामंत्री जितेंद्र नाथ महतो द्वारा किया गया.

भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण

कार्यक्रम के पश्चात् भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर संरक्षक सदस्य राम प्रसाद लोधा,ट्रस्टी सदस्य मानिक सरदार, कोकिल चंद्र महतो, देवेन्द्र नाथ महतो,शशांक महतो, अर्चना दास, गौरी नाथ समेत सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-from-28th-to-kera-mela-ghat-pat-tantric-worship-and-animal-sacrifice-stopped-in-the-temple-till-16th-april/">चक्रधरपुर:

28 से केरा मेला घट पाट, मंदिर में 16 अप्रैल तक तांत्रिक पूजा व पशु बलि बंद

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही