Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : छोटा हाथी वाहन पलटने से कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा से लौट रहे 30 लोग घायल

Chakulia : चाकुलिया थाना क्षेत्र के चौठिया के पास चाकुलिया माटिहाना मुख्य सड़क पर एक छोटा हाथी वाहन (जेएच 05- सीआर- 5697) दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. इससे उस पर सवार 30 पुरुष, बच्चे और महिलाएं जख्मी हो गए. घटना शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे की है. सभी लोग वाहन पर सवार होकर कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा करके लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक सभी लोग बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. घायलों को 108 एंबुलेंस से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया. शेष लोगों का प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-woman-jumps-in-front-of-train-coming-from-dhanbad-to-tata-dies/">चांडिल

: धनबाद से टाटा आ रही ट्रेन के आगे कूदी महिला, मौत
जानकारी के मुताबिक सोमवारी सिंह (35), प्रदीप महाकुड़ (7) और संजय सिंह (18) की स्थिति गंभीर देखते हुए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर किया गया है. अन्य घायलों में अर्जुन सिंह (21 वर्ष), साहिल सिंह (5 वर्ष), आकाश सिंह (12 वर्ष), शीतल सिंह (22 वर्ष), झुनु सिंह (12 वर्ष), आशीष सिंह (15 वर्ष), श्रद्धामनी सिंह (55 वर्ष), सनातन सिंह (26 वर्ष), रविशंकर सिंह (35 वर्ष), दिनेश सिंह (19 वर्ष), गोरंगो सिंह (24 वर्ष), शिबू सिंह (35 वर्ष), संगीता सिंह (16 वर्ष), तापस सिंह (14 वर्ष), तरिणी सिंह (6 वर्ष), चांदमनी 15 वर्ष, राहुल सिंह (16 वर्ष), आकाश सिंह (16 वर्ष), अभिषेक सिंह (18 वर्ष), सीमा सिंह (16 वर्ष), पूर्णिमा सिंह (21 वर्ष), सुभोजीत सिंह (7 वर्ष) और संदीप सिंह (11 वर्ष) शामिल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही