Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 46 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को 46 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं. आज 235 छात्राओं की जांच की गई थी. पॉजिटिव पाई गई सभी छात्राओं को विद्यालय में ही आइसोलेशन में रखा गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि रविवार को विद्यालय की वार्डन ने कई छात्राओं को सर्दी-खांसी होने की सूचना दी थी. इसे भी पढ़ें : गृहयुद्ध">https://lagatar.in/operation-kaveri-to-bring-indians-stranded-in-civil-war-ravaged-sudan-to-safety/">गृहयुद्ध

से जूझ रहे अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी
इस सूचना के बाद सोमवार को एक मेडिकल टीम विद्यालय परिसर में जाकर 210 छात्राओं की जांच की. इनमें से 43 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. डॉ मुर्मू ने बताया कि शाम को भी एक टीम ने विद्यालय में 25 छात्राओं की जांच की. इनमें से तीन छात्राएं पॉजिटिव पाई गईं. उन्होंने कहा कि विद्यालय की शेष छात्राओं, शिक्षिकाओं और स्टाफ की जांच मंगलवार को की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही