Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : गुड़ाबांदा से 50 जंगली हाथी घुसे श्यामसुंदरपुर में, धान की फसल को रौंदा

Advertisement
Advertisement
Chakulia : पिछले एक सप्ताह से गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र में उपद्रव मचाने के बाद करीब 50 जंगली हाथियों का एक दल स्वर्णरेखा नदी को पार कर चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में घुस गया है. जंगली गजराज यमराज बन कर क्षेत्र में उपद्रव मचा रहे हैं. दिन भर जंगली हाथी पास के जंगलों में रहते हैं और शाम होते ही जंगल से निकलकर गांव में उपद्रव मचाना शुरू कर देते हैं. सात और आठ जनवरी की रात जंगली हाथियों ने श्यामसुंदरपुर गांव के आसपास जमकर उपद्रव मचाया. हाथियों ने खेत में धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है. ग्रामीणों के मुताबिक 50 हाथियों का दल दो भाग में बैठकर पास के जंगलों में शरणागत है. इसे भी पढ़ें : 14">https://lagatar.in/naxalites-set-14-vehicles-on-fire-two-came-riding-in-bolero/">14

वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, दो बोलेरो में सवार होकर आये थे नक्सली
इन हाथियों के भय से ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबक जा रहे हैं. श्यामसुंदरपुर पंचायत की पंचायत समिति की सदस्य ज्योति रानी गोस्वामी ने प्रभावित इलाके का दौरा कर कहा कि वन विभाग जंगली हाथियों के उपद्रव से निजात दिलाए. किसान मृगांक गोस्वामी, शशांक गोस्वामी, विजय गोस्वामी, संजय गोस्वामी, समीर गोस्वामी और राज बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने अपने तैयार फसल को काटकर धान झाड़ने के लिए एक ही स्थान पर रखा था. हाथियों ने सात एकड़ जमीन की फसल को खाकर और पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही