Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कई दलों में बंट कर घूम रहे हैं 50 जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उपद्रव बदस्तूर जारी है. कई दलों में बंट कर जंगली हाथी इलाके में घूम रहे हैं, जिससे प्रखंड के ग्रामीण इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम इन हाथियों को खदेड़ने में परेशान है. हाथियों को खदेड़ कर पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश कराया जाता है. लेकिन फिर पश्चिम बंगाल से हाथियों को खदेड़ कर चाकुलिया सीमा में प्रवेश करा दिया जाता है. इस भागम भाग में जंगली हाथी परेशान होकर ज्यादा उत्पात मचा रहे हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tractor-overturned-due-to-steering-free-in-patamda-three-injured/">जमशेदपुर:

पटमदा में स्टेयरिंग फ्री होने से ट्रैक्टर पलटा, तीन घायल

वन विभाग की टीम रख रही है हाथियों पर नजर

विदित हो कि प्रखंड के मुढ़ाल गांव के पास 11 जंगली हाथी आ धमके हैं. इस कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं, सूचना पाकर वन विभाग के क्विक रिस्पांस टीम द्वारा हाथियों को खदेड़ कर पास के साल जंगल में पहुंचा दिया गया. इधर, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे चाकुलिया अमलागोड़ा के पास के जंगल में भी दर्जन भर हाथी शरणागत हैं. इसके कारण ग्रामीण भयभीत हैं. वन विभाग की टीम हाथियों पर नजर रखे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक चाकुलिया वन क्षेत्र में करीब 50 जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-407-and-bike-collide-in-kharsawan-burudih-driver-serious/">जमशेदपुर:

खरसावां बुरूडीह में 407 व बाइक में टक्कर, चालक गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही