Search

 
 
 

चाकुलिया : सीएचसी में हुई 53 की जांच, तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए

 
Chakulia : चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को हुए कोरोना टेस्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित पाए गए. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि आज सीएचसी में इलाज के लिए बनने वाले 53 लोगों की जांच की गई. इनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. इन्हें दवाइयां देकर होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है. इसे भी पढ़ें : जंतर">https://lagatar.in/malik-joined-the-protest-of-wrestlers-protesting-at-jantar-mantar-said-pm-will-apologise/">जंतर

मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के धरने में शामिल हुए मलिक, कहा, मैं तुम्हारे साथ हूं, पीएम माफी मांगेगें!
संक्रमित तीनों व्यक्ति ग्रामीण इलाके के हैं. डॉ मुर्मू ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आने वाले लोगों की नियमित रूप से जांच की जा रही है. जांच के बाद ही उन्हें ओपीडी में प्रवेश करने दिया जाता है. विदित हो कि विगत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक महिला समेत तीन स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित पाए गए थे. इसके कारण सीएचसी में विशेष सावधानी बरती जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही