Search

 
 
 

चाकुलिया : प्रखंड में धूमधाम से मना 77 वां स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

 
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड में मंगलवार को 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. यहां के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, क्लब भवनों, पार्टी कार्यालयों, बैंकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया. विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. नगर पंचायत कार्यालय में सीओ जयवंती देवगम ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cgm-hoisted-the-flag-at-pcs-ground-on-august-15/">किरीबुरू

: 15 अगस्त को पीसीएस मैदान में सीजीएम ने किया ध्वजारोहण

ग्रामीण इलाके में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम

विधायक कार्यालय में विधायक समीर मोहंती, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय करुणामय, लैंपस में अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, वन विभाग कार्यालय में प्रभारी वनपाल कल्याण चंद्र महतो, थाना परिसर में रोहित कुमार, सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने तिरंगा फहराया. स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में प्राचार्य तरुण कुमार महंती, आनंद मार्ग स्कूल में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो, केएनजे हाई स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक मानस कुमार महतो , मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. मौके पर उप प्रमुख कविता साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, पद्मश्री जमुना टुडू, सिटी मैनेजर मोनिस सलाम, टुलु साव,रवींद्र नाथ मिश्रा, 20 सूत्री सदस्य मौसमी मल्लिक, असीम नाथ समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इधर ग्रामीण इलाके में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही. विभिन्न विद्यालयों और पंचायत सचिवालय में शान के साथ तिरंगा लहराया गया और राष्ट्रीय गीत गया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-hoisted-the-flag-on-boat-in-pakka-ghat-pond/">चाकुलिया

: पक्का घाट तालाब में नौका पर सवार विधायक ने किया झंडोत्तोलन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही