Search

 
 
 

चाकुलिया : स्वर्गीय शिव कुमार सिंह मेमोरियल रूरल प्रीमियर लीग में 96 खिलाड़ियों की हुई नीलामी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय के महावीर व्यायामशाला में रविवार को स्वर्गीय शिव कुमार सिंह मेमोरियल रूरल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई. इस नीलामी में छः टीम के मालिकों ने 96 खिलाड़ियों की बोली लगाई. इस टूर्नामेंट में कुल छह टीम द ब्लड, लोधा टाइगर्स, बहरागोड़ा रॉयल्स, जादूगोड़ा सुपर किंग्स, चाकुलिया वॉरियर्स और जमशेदपुर शील्ड भाग लेंगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-yoga-competition-started/">चाईबासा

: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता शुरू

विजेता टीम को 40000 नगद और ट्रॉफी दी जाएगी

लोधा टाइगर्स टीम के मालिक सुमित कुमार लोधा और कप्तान विकाश मिश्रा, द ब्लड टीम के मालिक राज मिश्रा और कप्तान अमरेश कुमार, चाकुलिया वॉरियर्स टीम के मालिक आनंद सिंह और कप्तान महेश दास, जादूगोड़ा सुपर किंग्स टीम के मालिक सौमिक इलेक्ट्रॉनिक और कप्तान रेमंड हापदगोड़ा, जमशेदपुर शील्ड के मालिक दिवाकर सिंह और कप्तान सुशोभित चौबे, बहरागोड़ा रॉयल्स टीम के मालिक आरती पेट्रोलियम (बीपीसीएल) और कप्तान सौरभ घोष हैं. नीलामी का संचालन पल्लव शुई ने किया. नीलामी में सबसे ज्यादा बोली परमीत सिंह पर लगाई गयी. परमीत सिंह को बहरागोड़ा रॉयल्स ने 5800 रुपए में खरीद लिया. इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 40000 नगद और ट्रॉफी तथा विजेता टीम को 25000 और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. मौके पर सुशांत चौधरी, आर्यन मिश्रा, परमीत सिंह, सायमन कुमार, महेश दास, सौरभ गांगुली, पल्लव सुई समेत अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/masani-innocent-died-by-drowning-in-the-river-while-playing/">मुसाबनी

: खेलने के दौरान नदी में डुबकर मासुम की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही