Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कदमडीहा के पास सिंदरा नाला पर बनेगी पुलिया, ग्रामीणों को मिलेगी बांस की पुलिया से मुक्ति

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के कदमडीहा गांव के पास सिंदरा नाला पर पुलिया का निर्माण होगा. पुलिया के बनने से इस गांव के लगभग 12 परिवार को बांस की पुलिया से मुक्ति मिलेगी. पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि प्रखंड स्तर पर पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. स्वीकृति मिलते ही पुलिया का निर्माण होगा. विदित हो कि इस गांव संदर्भ खाल के पार बसा है. ग्रामीण श्रमदान से हर साल नाला पर बांस की पुलिया बनाते हैं. इसी पुलिया से होकर ग्रामीण आना जाना करते हैं. बरसात के मौसम में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यहां के ग्रामीण वर्षों से पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंगिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-market-decorated-from-city-to-village-for-eid/">गिरिडीह

: ईद को लेकर शहर से गांव तक सजा बाज़ार

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही