Search

चाकुलिया : वन विभाग कार्यालय के पीछे जंगल में भीषण आग लगी

Chakulia : चाकुलिया के वन विभाग कार्यालय के पीछे दीघी मौजा के जंगलों में मंगलवार की दोपहर को भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आज ने भीषण रूप धारण कर लिया और ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं. काजू, साल, आम समेत विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों वृक्ष झुलस गए. छोटे-मोटे सैकड़ों वन्य प्राणियों की आग से मौत हो गई. वहीं नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 का बाड़ेडीह टोला ग्रामीणों की सतर्कता के कारण आग की चपेट में आने से बच गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-AAG-KAJU-1.jpg"

alt="" width="600" height="359" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-padma-shri-dr-janum-singh-soys-brother-in-law-passed-away-in-ranchi/">जमशेदपुर

: पद्मश्री डॉ.जानुम सिंह सोय के साले का रांची में निधन
इस भीषण आग की चपेट में आकर जंगल के पास स्थित अमलागोड़ा की किसान शोभा मिनी महाकुड़ की तीन एकड़ जमीन पर रोपित आम के पेड़ भी झुलस गए. आम के पेड़ बड़े हो गए हैं और सभी पेड़ मंजर से लद गये थे. आग से झुलस जाने के कारण अब आम के पेड़ों में फल नहीं आएंगे. इससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-athletics-coach-fell-due-to-dizziness-died/">लातेहार

: चक्कर खाकर गिरे एथलेटिक्स कोच, मौत
वन विभाग द्वारा वर्ष 2020 - 21 में 25 हेक्टेयर वन भूमि पर रोपित काजू समेत अन्य प्रजातियों के सैकड़ों पेड़ झुलस गए. रोपित पौधे अब पेड़ बन चुके हैं और इन दिनों फूलों से लद गए हैं. आग से झुलस जाने के कारण अब काजू के पेड़ों पर फल नहीं आएंगे. इसके कारण काजू का उत्पादन काफी कम होगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fire-broke-out-in-pavement-shops-in-front-of-new-nirmala-jewelers-behind-rit-police-station/">आदित्यपुर

: आरआईटी थाना के पीछे न्यू निर्मला ज्वेलर्स के सामने फुटपाथी दुकानों में लगी आग

ग्रामीणों की सतर्कता से बाड़ेडीह टोला के घर आग से बचे

जंगल की आग नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित बाड़ेडीह टोला के करीब आ पहुंची और झाड़ियों में लग गई. इसे देख ग्रामीण जुट गए और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद टोला की ओर बढ़ रही आग पर काबू पाया. ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाई. इसके कारण आग की चपेट में आने से बच गये. जानकारी हो कि पिछले एक महीना से चाकुलिया के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है. हर रोज किसी न किसी जंगल में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp