Search

 
 
 

चाकुलिया : एक को बड़ामारा गांव में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : डाॅ गोस्वामी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी की अध्यक्षता में मंगलवार को बड़ामारा गांव में युवाओं एवं ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. ग्रामीणों ने डाॅ गोस्वामी के समक्ष गांव की विभिन्न जनसमस्याओं को रखा. ग्रामीणों ने कहा कि बड़ामारा तथा आसपास के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं है. ग्रामीणों ने डाॅ. गोस्वामी से बड़ामारा गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आग्रह किया. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि एक अक्टूबर को बड़ामारा गांव में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-chief-provided-financial-support-for-the-funeral-rites/">बहरागोड़ा

: श्राद्धकर्म के लिए मुखिया ने की आर्थिक सहयोग
इस स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर तथा विभिन्न स्थानों के 10 अनुभवी डाॅक्टरों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान की जाएगी. डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी. स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों द्वारा नेत्र की जांच की जाएगी. मोतियाबिंद से ग्रस्त नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि विगत 2 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में 44 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हो चुका है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-low-pressure-will-form-on-29th-october-will-start-with-rain/">धनबाद

: 29 को बनेगा लो प्रेशर, बारिश से होगी अक्टूबर की शुरुआत
इनमें 22 हजार से अधिक गरीब मरीजों का इलाज संभव हुआ है. बैठक को भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र तथा मंडल महामंत्री गंगाराम हांसदा ने भी संबोधित किया. बैठक में भाजपा नेता सनत गिरि, मोतीलाल गोप, मोहन सीट, अरूण गिरि, जगत शिकारी, मोतीलाल मुंडा, रोईदास मुंडा, हिकिम हांसदा, मदन हेम्ब्रम, गगन हांसदा, डाक मुंडा, सिंघराई हेम्ब्रम, रतन मांडी, बुढ़ान हांसदा, प्रधान मुंडा, रोहिन मुंडा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही