Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : श्याम बाबा की झांकी के साथ निकली भव्य निशान यात्रा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : चाकुलिया में सोमवार की सुबह श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में गौशाला परिसर में पूजा अर्चना कर श्याम बाबा की झांकी के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई. निशान यात्रा में स्थानीय विधायक समीर महंती भी शामिल हुए. यात्रा में एक पिकअप वैन पर श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र थी. निशान यात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष अपने हाथों में झंडा लिए श्याम बाबा का जयकारा लगा रहे थे. मुख्य बाजार मार्ग का परिभ्रमण कर निशान यात्रा बिरसा चौक पहुंची और यहां से स्टील फैक्ट्री स्थित श्याम वाटिका में पहुंचकर समाप्त हुई. इसे भी पढ़ें : क्रिप्टो">https://lagatar.in/crypto-market-cap-rose-4-51-percent-polkadot-rose-8-67-percent-cardano-gained-33-36-percent-in-seven-days/">क्रिप्टो

मार्केट कैप में 4.51 फीसदी का उछाल, Polkadot में 8.67 फीसदी की बढ़त, सात दिनों में Cardano 33.36 फीसदी हुआ मजबूत
[caption id="attachment_276298" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/nishan-yatra.jpg"

alt="" width="600" height="299" /> निशान यात्रा में शामिल पुरुष और महिलाएं.[/caption]

विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों ने की शरबत और शीतल पेयजल की व्यवस्था

निशान यात्रा में शामिल लोगों के लिए विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों द्वारा शरबत और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी. वहीं, आज शाम को श्याम वाटिका में श्याम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. आयोजित होने वाले भजन के कार्यक्रम में विवेक शर्मा, आयुष सोमानी, श्वेता अग्रवाल और चाकुलिया के अमित शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा. श्याम महोत्सव में शीश के दानी की झांकी, अखंड ज्योति और 56 भोग आकर्षण के केंद्र होंगे. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/banking-service-will-be-affected-due-to-two-day-nationwide-strike-atm-may-have-cash-problem/">दो

दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग सर्विस पर पड़ेगा असर, एटीएम में हो सकती है कैश की समस्या

ये थे उपस्थित

यात्रा में भरत कुमार झुनझुनवाला, डॉ. एसी झा, प्रभात कुमार झुनझुनवाला, दीपक कुमार झुनझुनवाला, विनीत कुमार रुंगटा, सुभाष लोधा, संजय कुमार लोधा, राजकुमार अग्रवाल, विशाल कुमार लोधा, परमेश्वर रुंगटा, विनय कुमार रुंगटा, आनंद सेकसरिया, आलोक लोधा, पंकज अग्रवाल, आनंद शर्मा, उमंग शर्मा, नीरज केड़िया, अमित कुमार भारतीय, कन्हैया सहल, बिट्ठल शर्मा, नटू शर्मा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पड़ताल">https://lagatar.in/investigation-the-thanedar-had-lodged-an-fir-on-the-forged-signature-of-the-executive-magistrate-of-hazaribagh/">पड़ताल

: हजारीबाग के कार्यपालक दंडाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर पर थानेदार ने किया था FIR
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही