Search

 
 
 

चाकुलिया : तारकेश्वर धाम के लिए शिव भक्तों की टोली रवाना

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के प्रसिद्ध शिव धाम तारकेश्वर शिव मंदिर में सावन के माह में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती हैं. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला से भी हजारों की संख्या में शिव भक्त तारकेश्वर धाम भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करते करने जाते है. भक्त वहां बाबा भोलेनाथ से सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं. भक्त सेवड़ा पुली के गंगा नदी से जल लेकर लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलते हैं, उसके उपरांत पहले बाबा लोकनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं फिर वहां से तारकेश्वर धाम जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. चाकुलिया के सरडीहा पानिबांका गांव से रविवार को शिव भक्तों की टोली तारकेश्वर धाम के लिए रवाना हुई. भक्तों के द्वारा लगाये गए बोल बम के नारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा. तारकेश्वर धाम जाने वाले शिव भक्तों में प्रमुख रूप से लोकेश राणा, घनश्याम गिरि, सुमन दास, तपन चौधरी, टिरा महाकुड,बुना दास, लोकेश घाटूआरी, राजा पैड़ा, तापस घाटुआरी समेत अन्य शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही