Search

 
 
 

चाकुलिया : कालियाम पंचायत में उपद्रव मचाकर हाथियों का झुंड पहुंचा राजाबासा जंगल

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की कालिआम पंचायत के कई गांव में उपद्रव मचाने के बाद नौ जंगली हाथियों का दल राजाबासा जंगल में शरणागत है. हाथियों के जंगल में होने के कारण आसपास के कई गांव के ग्रामीण दहशत में है. ग्रामीण साल पत्ता तोड़ने और लकड़ी लाने के लिए जंगल भी नहीं जा रहे हैं. यह इलाका प्रखंड का सर्वाधिक हाथी प्रभावित बन गया है. गर्भाधान और सब्जी की खेती के लिए मशहूर इस पंचायत के किसान हाथियों के कारण काफी चिंतित हैं. पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि जंगली हाथियों ने दो दिनों तक पंचायत क्षेत्र में उपद्रव मचाया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-people-are-troubled-by-the-problem-of-irregular-electricity-and-drinking-water-dr-dinesh-shadangi/">बहरागोड़ा

 : अनियमित बिजली व पेयजल समस्या से त्रस्त है जनता – डॉ. दिनेश षाड़ंगी

 धान के सीजन में मचाते है उपद्रव

कई किसानों के खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को पैरों से रौंदकर बर्बाद कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह पंचायत पूर्ण रूप से कृषि पर आश्रित है. जंगली हाथी धान के दोनों सीजन में ही भारी उपद्रव मचाते हैं और किसानों को नुकसान पहुंचाते हैं. सब्जी की फसल को भी हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है. इस पंचायत के लिए जंगली हाथी सबसे बड़ी समस्या बन कर खड़े हैं. पंचायत क्षेत्र के राजाबासा जंगल में अक्सर जंगली हाथी रहते हैं. शाम होते ही जंगली हाथी जंगल से निकलकर गांव और खेत में उपद्रव मचाना शुरू कर देते हैं. मुखिया ने कहा कि जंगली हाथियों के कारण अब खेती करनी भी मुश्किल हो रही है. उन्होंने कहा कि वन विभाग जंगली हाथियों के उपद्रव से मुक्ति दिलाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही