Search

 
 
 

चाकुलिया : नीमडीहा गांव में हाथियों की झुंड ने मचाया तांडव

 
Chakulia : चाकुलिया वन क्षेत्र के नीमडीहा गांव में बुधवार- गुरुवार की रात 7-8 हाथियों का झुंड प्रवेश कर रातभर जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने माताल हांसदा के घर को तोड़कर घर में घुस गये और घर में रखें धान को खा गये तथा पैरों तले रोंदकर बहुत सारे सामान को नुकसान पहुंचाया. माताल हांसदा ने कहा कि हाथियों का झुंड 20 क्विंटल धान खा गये है. हांसदा ने कहा कि 4-5 हाथी उसके घर को चारों तरफ से घेर रखा था हाथियों ने घर की दीवार को दो-तीन जगहों से तोड़कर घर को क्षतिग्रस्त किया है वही हाथियों द्वारा दीवार तोड़ने से मलवे के नीचे पंखा, बक्सा, बर्तन और कपड़ा दबकर बर्बाद हो गया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-survey-started-for-making-design-and-drawing-of-hurlung-water-supply-scheme/">जमशेदपुर

: हुरलुंग जलापूर्ति योजना की डिजाइन व ड्राइंग बनाने के लिए सर्वे शुरू
उन्होंने कहा कि हाथियों द्वारा घर तोड़ने और धान खाने से उन्हें हजारों रूपए का नुकसान हुआ है. हांसदा ने कहा कि हाथियों ने जब घर को घेर कर तोड़फोड़ करना शुरू किया तो वे परिवार समेत घर के बगल में अर्ध निर्मित पक्का घर के छत पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई. शोर करने पर ग्रामीण पहुंचे और काफी मशक्कत करने के बाद हाथियों को गांव से बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि हाथियों के भय से ग्रामीण जाग कर रात गुजार रहे हैं. हाथियों के गांव में आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही