Search

 
 
 

चाकुलिया : हाथियों के झुंड ने धान का बिचड़ा किया बर्बाद, मचाया उत्पात

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित चौठिया गांव में गुरुवार रात हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान किसान बिमल मुर्मू, भागवत टुडू, सोमाय टुडू, कुंडू मुर्मू, धीरेन महतो और यशोदा महतो के खेत में धान के बिचड़ों को पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिया. किसान भागवत टुडू ने बताया कि करीब 25 हाथियों का एक झुंड पिछले पांच दिनों से चौठिया गांव के बुड़ीशोल साल जंगल में शरणागत है. अंधेरा होते ही हाथी जंगल से निकल कर तांडव मचाते हैं. विगत कई साल से ग्रामीण हाथियों के आतंक से भयभीत हैं. हाथियों के भय से ग्रामीण अंधेरा होते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं. किसानों का कहना है कि खेत में धान के बिचड़े तैयार हो गए हैं. परंतु हाथी उन्हें बर्बाद कर दे रहे हैं. ऐसे में वे धान की रोपनी नहीं कर पाएंगे और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/21rc_m_175_21072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-khandamouda-chitreshwar-road-is-in-bad-condition-shiva-devotees-upset-in-sawan/">बहरागोड़ा

: खंडामौदा-चित्रेश्वर सड़क बदहाल, सावन में शिव भक्त परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही