Search

 
 
 

चाकुलिया : डाक बंगला में विद्यालयों की रसोईया व संयोजिका संघ की बैठक आयोजित

 
Chakulia : चाकुलिया के जिला परिषद डाक बंगला परिसर में शनिवार को झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका अध्यक्ष संघ की एक बैठक शीतल सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रसोईयां और संयोजिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और संघ के विस्तार और मजबूती करण पर चर्चा किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-even-after-death-the-world-will-see-the-eyes-of-joshna-modak-of-birsanagar/">जमशेदपुर

: मृत्यु के पश्चात भी दुनिया देखेंगी बिरसानगर की जोशना मोदक की आंखें

विधायक ने रसोईया व संयोजिका संघ को दिया आश्वासन

रसोईया और संयोजिका ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए मांग किया कि उनका स्थायीकरण करने, सभी संयोजिका और रसोईयां को पांच लाख तक की निःशुल्क बीमा कराने, अनुकंपा पर बहाली करने, 60 वर्ष तक सेवा शर्त नियमावली बनाने समेत अन्य मांगों को रखा. मौके पर विधायक ने सभी को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखकर जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे. मौके पर बबिता राणा, कल्पना मुर्मू, चंपा रानी, लखी मुर्मू, पार्वती हांसदा, संगिता हांसदा, सुशीला मांडी, उर्मिला मांडी, सलमा मांडी, झिली बेरा, टुकू राणा समेत अन्य उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही