Search

 
 
 

चाकुलिया : ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के पुराना बाजार निवासी हिरणमय बेरा (55) ने बुधवार को दक्षिणशोल गांव के मुंडा टोला के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. शव डाउन लाइन पर पोल संख्या 185/4 और 185/6 के बीच तीन भाग में विभक्त पाया गया. ट्रैक के पास में ही मृतक की साइकिल पड़ी थी. बताया जा रहा है कि हिरणमय बेरा साइकिल से वहां पहुंचा और साइकिल खड़ी कर डाउन मेमो लोकल ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलने पर आसपास के काफी ग्रामीण मौके पर जुट गए. इसकी सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर कब्जे में कर लिया. मामले को लेकर पुलिस हिरणमय बेरा के पुत्र से पूछताछ कर रही है. मृतक माइक से अनाउंसमेंट करने का काम करता था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-cyclist-dies-due-to-push-of-unknown-vehicle/">चाकुलिया

: अज्ञात वाहन के धक्का से साइकिल सवार की मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही