Search

 
 
 

चाकुलिया : नगर पंचायत कार्यालय जाने वाली सड़क के किनारे कचरों का अंबार

 
Chakuliya : नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. नप पदाधिकारी एक तरफ स्कूलों में दो रंग हरा गीला, सूखा नीला के बैनर तले बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर नगर पंचायत कार्यालय समेत तमाम सरकारी कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे जगह-जगह कचरों का अंबार लगा है. लेकिन दीपावली के मद्देनजर भी इसकी सफाई नहीं हो रही है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-children-filled-the-lamp-in-the-color-campaign-of-diwali/">आदित्यपुर

: दिवाली के रंग अभियान में बच्चों ने दीया में भरा रंग

दिवाली के मद्देनजर भी नहीं की जा रही है सफाई

प्रखंड कार्यालय और लैंपस भवन के बीच सड़क के किनारे कचरे बिखरे पड़े हैं. नगर पंचायत कार्यालय के पास भी सड़क के किनारे कचरों का ढेर है. झाड़ियों की भरमार है. विगत कई सप्ताह से सफाई नहीं हुई है. विदित हो कि यह सड़क एफसीआई गोदाम और 98 लाख की लागत से निर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को भी जोड़ती है. आसपास के लोग सड़क के किनारे ही घर का कचरा फेंक देते हैं. वहीं, दो दिन बाद दिवाली है लेकिन जगह-जगह बिखरे कचरों की सफाई की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हुई है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-girls-danced-fiercely-in-dandiya-night/">चक्रधरपुर

: डांडिया नाइट में जमकर थिरकी युवतियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही