Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नया बाजार स्टेशन रोड में श्रृंखलाबद्ध तालाबनुमा गड्ढे

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में नेताजी सुभाष चौक से स्टेशन जाने वाली रेलवे की जमीन पर स्थित सड़क पर श्रृंखलाबद्ध तालाबनुमा गड्ढे परेशानी का कारण बने हुए हैं. इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. फिलहाल कई दिनों से वर्षा नहीं हो रही है. फिर भी सड़क पर के गड्ढे पानी से भरे हुए हैं. इसके कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस सड़क से बड़े वाहन भी गुजरते हैं. ज्ञात हो कि सड़क की बदहाली का दंश यहां की जनता वर्षों से झेल रही है. परंतु रेलवे द्वारा इस सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हुई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-achievement-day-celebrated-in-new-colony-upgraded-high-school/">आदित्यपुर

: न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मनाया गया एचीवमेंट डे
रेलवे की जमीन पर सड़क होने के कारण नगर पंचायत के तहत भी मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा है. यह सड़क चाकुलिया के अमलागोड़ा से होते हुए पश्चिम बंगाल से जुड़ती है. ज्ञात हो कि रेलवे द्वारा स्टेशन के सौंदर्यीकरण और अंडर पास निर्माण समेत कई विकास कार्यों में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं. परंतु इस सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. जबकि यह सड़क जीआरपी ओपी तक भी जाती है. ओपी के पास रेलवे द्वारा फुट ओवर ब्रिज बनाया जा चुका है. स्थानीय निवासी इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही