Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: फुटबॉल प्रतियोगिता में एसी ब्लैक जमशेदपुर ने विजेता बनकर जीता ढाई लाख का नगद पुरस्कार

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर पंचायत के दुधियाशोल गांव में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब द्वारा मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में आयोजित 58वें दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसी ब्लैक जमशेदपुर की टीम विजेता बनी. रविवार को हुए फाइनल मैच में उसने एडब्ल्यूवाई पावड़ा घाटशिला की टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित किया. निर्धारित समय तक दोनों ही टीम गोल नहीं कर सकी. [caption id="attachment_145531" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/match-chakulia-300x151.jpg"

alt="" width="300" height="151" /> फाइनल मैच के उदघाटन समारोह के दौरान आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति.[/caption]

रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल थर्ड और टुडू स्पोर्टिंग चौथे स्थान पर रही

फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद के सदस्य सुनाराम हांसदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने विजेता टीम को ढाई लाख, उपविजेता टीम को 1. 80 लाख, तृतीय पंडित रघुनाथ मुर्मू मेमोरियल फुटबॉल टीम केरुकोचा की टीम को 80 हजार और चतुर्थ टुडू स्पोर्टिंग वेस्ट बंगाल को 80 हजार का चेक और ट्राफी प्रदान किया गया. [caption id="attachment_145530" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/match-chakulia-1-300x129.jpg"

alt="" width="300" height="129" /> मैच के दौरान बारिश के बावजूद हजारों दर्शक छतरी लेकर मैदान में डटे रहे.[/caption]

बारिश के बाद भी जमे रहे हजारों दर्शक

मैदान के बीच आदिवासी नृत्य का भी आयोजन हुआ. हर गोल पर चीयर्स गर्ल्स ने डांस किया. छपल-छपल नृत्य भी आयोजित हुआ. रिमझिम वर्षा होने के बावजूद दर्शक साल वृक्षों पर बने मचान पर और मैदान में छाता लगा कर मैच का आनंद उठाते रहे. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बासेत बास्के, सचिव कारू नाथ सोरेन, सह सचिव टीका राम बेसरा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र बेसरा, पालू राम हेंब्रम, कालीचरण मुर्मू, परमेश्वर हांसदा, चंपाई सोरेन, रामेश्वर हांसदा, भादो हेंब्रम सुनील टुडू, सुकलाल टुडू, विक्रम मुर्मू, योगेंद्र टुडू, पंचायत समिति की सदस्य ज्योति रानी गोस्वामी, झामुमो नेता साहेब राम मांडी, समीर दास, विजय गोस्वामी, धनंजय करुणामय, डोमन माझी, बलराम महतो, निर्मल महतो आदि उपस्थित थे. फुटबॉल मैच का आनंद हजारों पुरुष और महिला दर्शकों ने उठाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही