Ghatshila : घाटशिला कॉलेज में 2 दिन हुई मतगणना के बाद चाकुलिया प्रखंड के 14 पंचायतों की मतगणना संपन्न हो गई है. 22 मई को छह और मंगलवार को आठ पंचायत की मतगणना हुई. प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत से जादु हेम्ब्रम, चालुनिया पंचायत से पूर्व मुखिया पूनम मांडी, सिमदी पंचायत से पूर्व मुखिया साहेब राम मांडी, बरडीकानपुर - कालापाथर पंचायत से पूर्व मुखिया सरस्वती हांसदा, बिरदह पंचायत से सरस्वती हांसदा, बेंद पंचायत से पूर्व मुखिया राधानाथ मुर्मू, जुगीतुपा पंचायत से हेमावती हांसदा, कुचियाशोली पंचायत से दमयंती मुर्मू, सोनाहातु पंचायत से मोहन सोरेन उर्फ लोप्सा सोरेन, भातकुंडा पंचायत से आलोबती बास्के, कालियाम पंचायत से पूर्व पंचायत समिति सदस्य दासो हेम्ब्रम, मालकुंडी पंचायत से निवर्तमान मुखिया मंजुला मुर्मू, चंदनपुर पंचायत से मादो टुडू, श्यामसुंदरपुर पंचायत से हीरामुनी हांसदा मुखिया निर्वाचित घोषित किए गए. शेष पांच पंचायतों की मतगणना मंगलवार को की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-raide-hansda-ahead-of-his-rival-on-zilla-parishad-part-24/">चाकुलिया
: जिला परिषद अंश 24 पर रायदे हांसदा अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे [wpse_comments_template]
: जिला परिषद अंश 24 पर रायदे हांसदा अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे [wpse_comments_template]
Leave a Comment