Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कृषि बाजार शुल्क के खिलाफ कृषि उपज व्यापार मंडल की बैठक

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंडप परिसर में बुधवार की देर शाम को कृषि बाजार समिति शुल्क लगाए जाने के विरोध में कृषि उपज बाजार मंडल की बैठक हुई. इस बैठक में यहां के चावल मिल मालिक खाद्यान्न के थोक विक्रेता और खुदरा विक्रेता शामिल हुए और पूरे राज्य में इस शुल्क के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन की सफलता पर हर्ष जताया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-death-of-dr-gajendra-murmu-condolence/">बहरागोड़ा

: डॉक्टर गजेंद्र मुर्मू का निधन, शोक
चावल मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार झुनझुनवाला और सचिव विनीत कुमार रूंगटा ने कहा कि कृषि बाजार शुल्क के विरोध में राज्य भर के मिलर्स, खाद्यान्न के थोक और खुदरा विक्रेता आंदोलनरत हैं और यह आंदोलन अभूतपूर्व सफल रहा है. हमें अपनी एकता बनाए रखनी है. बैठक में उपस्थित यहां के खुदरा विक्रेताओं ने कहा कि लिए गए फैसले के तहत सभी ने बुधवार को एक दिन के लिए अपनी दुकानों को बंद रखा. खुदरा विक्रेताओं ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे अपनी दुकानों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद करेंगे. बैठक में खुदरा विक्रेता संघ का गठन किया गया. लिली दास को अध्यक्ष और उत्पल दत्त को सचिव मनोनीत किया गया. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-coal-laden-tractor-seized-brick-kiln-demolished/">अवैध

कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त, ईंट भट्टा को किया ध्वस्त
बैठक में गणेश प्रसाद रूंगटा, कमल रूंगटा, परमेश्वर रूंगटा, वासुदेव रूंगटा, महेश रूंगटा, विनय कुमार रूंगटा, भरत कुमार रूंगटा, मनीष रूंगटा, सुभाष लोधा, अविनाश सुरेखा, पवन गोयंका, दिलीप शर्मा, विकास कुमार शर्मा, उत्पल दत्ता, तारक मल्लिक, मंसूर आलम,हीरा मल्लिक,अपूर्व मल्लिक,शुभम मल्लिक,गोविंद प्रसाद शर्मा समेत अनेक दुकानदार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही