Chakuliya : चाकुलिया के नया बाजार स्थित धर्मशाला में शुक्रवार को अखिल झारखंड महिला संघ के बैनर तले चाकुलिया प्रखंड महिला मोर्चा का सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष पुर्णेन्दु महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई. सम्मेलन में प्रखंड स्तरीय महिला कमेटी का गठन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू के बहरागोड़ा विस के प्रभारी फनी भूषण महतो, विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम प्रभारी मनोज गुप्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम में फनी भूषण महतो ने कहा कि आजसू के सुप्रिमो सुदेश महतो ने मंत्री कार्यालय में ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया था. जिसका लाभ आज राज्य भर में महिलाओं को हर क्षेत्र में उनका हक और अधिकार मिल रहा है. आजसू जमीन से जुड़ी पार्टी है. आजसू सत्ता में आई तो राज्य का विकास होगा और लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-trampled-paddy-crop-in-jamira/">चाकुलिया
: जामिरा में जंगली हाथियों ने धान की फसल को रौंदकर किया बर्बाद
: निजी क्षेत्र में 257 पदों पर बहाली के लिए नियोजनालय में लगा भर्ती कैंप
: जामिरा में जंगली हाथियों ने धान की फसल को रौंदकर किया बर्बाद
महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा
उन्होंने कहा कि सुदेश महतो के आदेश पर ही राज्य में महिला सम्मेलन कर महिला कमेटी का गठन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य महिलाओं को उनका हक और अधिकार देने के साथ साथ विकास में महिलाओं की भागिदारी सुनिश्चित कराना है और क्षेत्र में पार्टी को सशक्त बनाना है. महिला मोर्चा के हर आंदोलन में पार्टी हमेशा साथ देगी. महिलाएं सशक्त होंगी तो ही राज्य का विकास होगा और परिवार सशक्त होगा. सम्मेलन को मनोज गुप्ता, आंदोलनकारी ठाकुर दास महतो ने भी संबोधित किया. सम्मेलन में विभिन्न गांवों से पहुंची महिलाओं ने रोड, पानी और शौचालय की समस्याओं से अवगत कराकर जल्द समाधान करने की मांग की. महिलाओं ने कहा कि गांव में निर्मित शौचालय ऐसा बनाया गया है कि शौचालय में प्रवेश करने में भी डर लगता है. शौचालय निर्माण में काफी अनियमितता बरती गई है जिसकी जांच होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-recruitment-camp-organized-in-the-employment-office-for-the-restoration-of-257-posts-in-the-private-sector/">घाटशिला: निजी क्षेत्र में 257 पदों पर बहाली के लिए नियोजनालय में लगा भर्ती कैंप
Leave a Comment