Search

 
 
 

चाकुलिया : नागानल मंदिर से रविवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस

 
Ghatshila : चाकुलिया में रामनवमी को लेकर उत्साह है. चाकुलिया बाजार क्षेत्र झंडों से पट गया है. यहां के नागानल मंदिर परिसर से 10 अप्रैल को धूमधाम से रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रामनवमी कमेटी के संयोजक परमानंद सिंह ने बताया कि नागानल मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए बिरसा चौक तक जाकर और विसर्जित हो जाएगा. इधर, बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल थाना क्षेत्र के दारीशोल, ब्राह्मणकुंडी, खंडामौदा में भी 10 अप्रैल को अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-farewell-given-to-90-candidates-of-matriculation-in-st-xaviers/">चक्रधरपुर:

सेंट जेवियर्स में मैट्रिक के 90 परीक्षार्थियों को दी गई विदाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही