Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संघ ने निकाला जुलूस

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संघ ने मंगलवार को डाकबंगला परिसर से जुलूस निकाल कर मुख्य पथ का परिभ्रमण किया. पुराना बाजार बिरसा चौक और नया बाजार सुभाष चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. सुभाष चौक से जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचा और प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : बरही:">https://lagatar.in/barhi-date-of-election-of-board-of-trade-announced-process-started/">बरही:

व्यापार मंडल के निर्वाचन की तिथि घोषित, प्रक्रिया शुरू
मांगपत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने, उत्पादन लागत से डेढ़ गुणा दाम पर किसानों से सीधे कृषि उपज को खरीदी सुनिश्चित करने, बिजली बिल 2021 को रद्द करने , चाकुलिया प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने और सुखाड़ से निपटने के लिए गरीब किसान खेतिहर मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने ,धान खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने और किसानों को समय पर भुगतान करने, सिंचाई के लिए नया बांध और तालाब का निर्माण कराने, लिफ्ट इरिगेशन व्यवस्था दुरूस्त करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. मौके पर संगठन के जिला सदस्य कृष्ण चंद्र साव,नीलुराम मांडी, महादेव प्रतिहा,अंपा हेम्ब्रम,जीतेन सोरेन, क्षरूबाई चन्द्र टुडू, जयराम मुर्मू,जलेश्वर मांडी, जितेन्द्र सोरेन, सीमाल सोरेन, गंगाराम मुर्मू, चैतन्य हांसदा, दीकुराम हांसदा, मंटू सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही