Search

 
 
 

चाकुलिया : ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन ने बिरसा चौक पर किया सड़क जाम

 
Chakulia : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को भारत बंद के दौरान चाकुलिया के बिरसा चौक पर सोमवार की दोपहर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआइएसएफ) के समर्थकों ने मुख्य सड़क को जाम कर दी. इसका नेतृत्व फेडरेशन के बहरागोड़ा विधानसभा के सचिव सरकार किस्कू, जिला सचिव विक्रम कुमार, समेत गणेश मुर्मू, श्याम सिंह हेम्ब्रम, हरिराम किस्कू ने किया. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. अनेक समर्थक सड़क पर डटे रहे. फेडरेशन के समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला दहन की तैयारी में थे. जाम की सूचना मिलने के बाद अंचलाधिकारी जयवंती देवगम पुलिस बल के साथ वहां पहुंचीं. [caption id="attachment_336417" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chakulia-Bharat-Band-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> सड़क जाम के कारण वाहनों की लगी लंबी कतार.[/caption] इसे भी पढ़ें : युवराज">https://lagatar.in/after-5-months-of-birth-yuvraj-singh-showed-the-first-glimpse-of-the-child-also-revealed-the-name/">युवराज

सिंह ने दिखायी बेटे की पहली झलक, जन्म के 5 महीने बाद नाम भी किया रिवील
[caption id="attachment_336431" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Chakulia-Bharat-Band-2-3-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> फेडरेशन के समर्थकों को समझातीं अंचलाधिकारी.[/caption] पुलिस के पदाधिकारी भी पहुंचे और सड़क जाम करने वाले समर्थकों को समझाया. प्रशासन ने समर्थकों को पुतला दहन नहीं करने दिया. प्रशासन ने दोनों पुतलों को जब्त कर लिया. इसके बाद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के समर्थक सड़क से हटे और आवागमन सुचारू हुआ. करीब आधा घंटा तक सड़क जाम रही. इसके बाद फेडरेशन के समर्थकों ने अपने हाथ में झंडा और बैनर लिए नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क पर जुलूस निकाला. जुलूस के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी और जवान भी चल रहे थे. स्टेशन के पास पहुंचकर जुलूस समाप्त हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही