Chakulia (Dharish Chandr Singh) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को चाकुलिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनिन्द्र नाथ टुडू और सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में बीआरसी के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. इसके बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) की अनुपस्थिति में प्रखंड साधनसेवी प्रणव बेरा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से प्रखंड के कई विद्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी हेतु विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया गया टैब पूर्णतः खराब हो चुका है. इसकी सूचना संबंधित विद्यालयों द्वारा विभाग को देने के बावजूद संबंधित विद्यालयों को टैब एवं अन्य आधारभूत संरचना उपलब्ध नहीं कराई गई है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-face-to-face-collision-between-two-speeding-bikes-two-youths-injured/">साहिबगंज
: दो तेज रफ्तार बाइक में टक्कर, दो युवक घायल
: टी-20 ट्राइंगुलर क्रिकेट टूर्नामेंट में जेजीओएम ने चासनाला को 34 रनों से हराया
: दो तेज रफ्तार बाइक में टक्कर, दो युवक घायल
बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर रोक दिया जाता है वेतन
बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर शिक्षकों का वेतन रोक दिया जाता है. इसके कारण शिक्षक निजी मोबाइल से बायोमेट्रिक हाजिरी तथा अन्य विभागीय कार्य हेतु बाध्य हैं. ज्ञात हो कि सरकारी कार्य संपादन हेतु शिक्षकों की निजी संपत्ति के प्रयोग हेतु बाध्य करना कानूनन अवैध है. उपरोक्त कारणों से शिक्षकों में काफी आक्रोश है. इसके साथ ही कई विद्यालयों जहां, चार-पांच या अधिक शिक्षक पदस्थापित हैं, वहां केवल एक टैब उपलब्ध कराया गया है. विद्यालय आगमन हेतु निर्धारित समय में बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने की आपाधापी रहती है. हाजिरी बनाने में इससे कुछ देर भी होती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jgom-beat-chasnala-by-34-runs-in-t-20-triangular-cricket-tournament/">किरीबुरू: टी-20 ट्राइंगुलर क्रिकेट टूर्नामेंट में जेजीओएम ने चासनाला को 34 रनों से हराया
Leave a Comment