Search

 
 
 

चाकुलिया : पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक पर गड़बड़ी का आरोप, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र प्रसाद पर कई पंचायतों के मुखिया ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास के आवंटन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में शनिवार को कई पंचायतों के मुखिया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव को ज्ञापन सौंपकर उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग की. मांग पत्र में कहा गया है कि प्रखंड के 19 पंचायत के लिए 35 आवास आवंटित किए गए थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-100-cases-executed-in-monthly-lok-adalat/">चाईबासा

: मासिक लोक अदालत में 100 मामलों का हुआ निष्पादन

बिना ग्राम सभा कराए ही आवंटन किया कुछ पंचायत में आवास

प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र प्रसाद ने बिचौलिया से सांठगांठ कर कुछ पंचायत में आवास का आवंटन बिना ग्राम सभा कराए ही दे दिया. कई पंचायतों को इससे वंचित रखा गया. कहा गया है कि मामले की जांच कर प्रखंड समन्वयक और बिचौलिया पर उचित कार्रवाई की जाए. ज्ञापन सौंपने वालों में जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम, कालापाथर के मुखिया शिवचरण हांसदा, सोनाहातु के मुखिया मोहन सोरेन, सरडीहा पंचायत की मुखिया दानगी सोरेन, श्यामसुंदरपुर पंचायत की मुखिया हिरामुनी हांसदा, चंदनपुर के मादो टुडू शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही