Search

 
 
 

चाकुलिया : भाड़े के घर में चलता है आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों को हो रही है परेशानी

 
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत के मुख्य बाजार क्षेत्र में सरकारी बाबुओं के लिए करोड़ों रुपए के भवन और कार्यालय बनवाए जा रहे हैं. परंतु गरीब बच्चों के लिए एक अदद आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण नहीं हो रहा है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 148 भाड़े के घर में वर्षों से संचालित हो रहा है. आश्चर्य की बात है कि सरकार द्वारा भाड़ा के रूप में सिर्फ 200 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं. पहले यह आंगनबाड़ी केंद्र रेलवे की जमीन पर बनाई गई झोपड़ी में संचालित होता था. रेलवे ने जब अतिक्रमण हटाया तब आंगनबाड़ी केंद्र एक भाड़े के मकान में ले जाया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-rpf-arrested-the-passenger-who-created-a-ruckus-after-drinking-alcohol-in-the-train/">जमशेदपुर:

ट्रेन में शराब पीकर हंगामा करने वाले यात्री को आरपीएफ ने दोबाचा

एक कमरे में संचालित हो रहा केंद्र

एक कमरा होने के कारण बच्चों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. प्रखंड कार्यालय से महज 200 मीटर दूर स्थित इस आंगनबाड़ी केंद्र में 32 बच्चे नामांकित हैं. अधिकांश बच्चे गरीब मजदूरों के हैं. आंगनबाड़ी की सेविका नमिता मल्लिक ने बताया कि भाड़े के घर में एक कमरे में केंद्र संचालित हो रहा है. यहां शौचालय और पेयजल की व्यवस्था तो है. परंतु जगह की कमी के कारण केंद्र के संचालन में परेशानी होती है. केंद्र भवन के निर्माण के लिए कई बार आवेदन दिया गया है. परंतु जगह की कमी के कारण इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पा रही है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही