Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित

Chakulia : शनिवार को चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल का वितरण समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला एवं संरक्षक कमल खंडेलवाल के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया. समारोह में प्रभात झुनझुनवाला ने कहा एक वर्ष का पठन-पाठन के आकलन का यह दिवस सभी अभिभावकों को समर्पित है. जिन विद्यार्थियों ने मेहनत के बल पर कक्षा में स्थान प्राप्त किया है, उन्हें बधाई. विद्यालय में पठन-पाठन को मजबूत करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति सदैव प्रयासरत है. कक्षा प्रवेश में प्रथम स्थान महावीर मांडी, द्वितीय स्थान आयुष दास एवं तृतीय स्थान श्रेया हांसदा ने प्राप्त किया. कक्षा बोध में प्रथम स्थान भाग्यश्री बेरा, द्वितीय स्थान आदित्य कुमार एवं तृतीय स्थान प्रीतम मांझी ने प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-flagged-off-the-nutrition-awareness-chariot-observed-the-nutrition-exhibition/">जमशेदपुर

: पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, पोषण प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कक्षा 1 से 9वीं तक के बच्चों के किया बेहतर प्रदर्शन

कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान ऋषभ महतो,द्वितीय स्थान मनीषा दास एवं तृतीय स्थान मयूराक्षी नन्दी ने प्राप्त किया. कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान रिमा महतो द्वितीय स्थान आश्रिता मांडी एवं तृतीय स्थान आराध्या सिंह ने प्राप्त किया. कक्षा तृतीय में प्रथम स्थान मोहित सरदार द्वितीय स्थान आध्या सिंह एवं तृतीय स्थान अंकिता महतो ने प्राप्त किया. कक्षा चतुर्थ में सियापति प्रथम, बेबी बेरा द्वितीय एवं अर्पणा नायक तृतीय स्थान पर रही. कक्षा पंचम में प्रथम स्थान मोहित दास द्वितीय स्थान संदीप महतो एवं तृतीय स्थान माही हेमरमने प्राप्त किया. कक्षा 8 में प्रथम स्थान सुभोजित मल्लिक, द्वितीय स्थान मोनोजित पोलाई ,एवं तृतीय स्थान राहुल कुमार ने प्राप्त किया. कक्षा सप्तम में प्रथम स्थान हरिहर बेरा, द्वितीय स्थान अलीजा नाज एवं तृतीय स्थान ज्योति मय में सीट ने प्राप्त किया. कक्षा अष्टम में प्रथम स्थान विकास कुमार महतो, द्वितीय प्रकाश महतो एवं तृतीय स्थान संदीप दास ने और कक्षा 9 में बहन किरण सोरेन प्रथम, बहन वसुंधरा राय द्वितीय एवं बहन अनीता महतो तृतीय स्थान पर रही. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dugola-chaita-will-be-held-on-march-26-in-the-kali-temple-premises/">चाकुलिया

: 26 मार्च को काली मंदिर परिसर में आयोजित होगा दुगोला चैता

भैया बहनों को किया सम्मानित 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अमित भारतीय उपाध्यक्ष, आलोक लोधा लक्ष्मी नारायण दास, अभिभावक प्रतिनिधि रमाकांत शुक्ला, समिति सदस्य हार्दिक जादव ने कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक, परीक्षा प्रमुख मनोज महतो, गौर हरी दास, अरुण महतो, तापस बेरा, विप्लव जी, हरिपद महतो, लक्ष्मी सिंह, सीमा पांडे, धरित्री महतो, वंदना दास, नमिता राउत, सहित भैया बहन के सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही