Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : महाप्रसाद वितरण के साथ शीतला मंदिर के वार्षिकोत्सव का हुआ समापन

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के गौड़पाड़ा के शीतला मंदिर में एसएमजीपी के तत्वावधान में बुधवार से शुरू मां शीतला के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन शुक्रवार को महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ. सुबह में मंदिर में पूजा-अर्चना की गई. दोपहर में महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का भोग वितरण किया गया. भरत कुमार झुनझुनवाला, समीर सेना के संयोजक राकेश महंती, प्रमुख धनंजय करुणामय, विशाल बारिक ने महाभोग वितरण की शुरुआत की. हजारों श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठकर महाभोग के रूप में खिचड़ी और खीर खायी. इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अशोक बारीक, बापी पोलाइ, मलय रुहिदास, मानस बारीक, महावीर सरकार, हितेश बेरा, सरोज पोलाइ, नयन बेरा, सुनील बारीक, रोहित दास, सुजीत दलाइ समेत अन्य सदस्य जुटे रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sagar-had-snatched-money-so-found-him-alone-and-killed-him/">जमशेदपुर

: सागर ने की थी रुपये की छिनतई इसलिए अकेला पाकर साथियों ने ही कर दी हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही