Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : 24 सितंबर को अर्जुन मुंडा करेंगे आईटीआई में छात्रावास का उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के स्वामी विवेकानंद आईटीआई में निर्मित 100 बेड वाले अनुसूचित जनजाति छात्रावास का उद्घाटन 24 सितंबर को केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे. इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं. आईटीआई के प्राचार्य तरुण कुमार महंती ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रूप में झारखंड के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार महंती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज कुमार और जिला परिषद की सदस्य धरित्री महतो होंगे. 120 फीट लंबे तथा 26 फीट चौड़े स्क्रीन पर रिमोट कंट्रोल से अतिथि छात्रावास का उद्घाटन करेंगे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/america-is-worried-by-the-allegations-made-by-prime-minister-of-canada-on-india-antony-blinken/">भारत

पर कनाडा के प्रधानमंत्री की ओर से लगाये गये आरोपों से अमेरिका चिंतित है : एंटनी ब्लिंकन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही