Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कालाझोर में फुटबॉल प्रतियोगिता में आर्यन टीम बनी विजेता

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के कालाझोर गांव में आदिम खैरवाल गांवता क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार की शाम को आर्यन एकादश और केरूकोचा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का खिताब आर्यन एकादश ने जीता. फाइनल मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक समीर महंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है. खेल से आपसी एकता और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. कमी है तरासने की. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-26-year-old-married-woman-from-beach-tola-commits-suicide-by-hanging/">नोवामुंडी

: बीच टोला की 26 वर्षीय विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कालाझोर जैसे छोटे गांव में भव्य प्रतियोगिता का आयोजन कर कमेटी ने ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच देने का सराहनीय कार्य किया है. खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें और एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें. सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, मुखिया दासो हेम्ब्रम,गौतम दास,रामचन्द्र हांसदा,अर्जुन हेम्ब्रम,नव बास्के,कमेटी के शिबु हेम्ब्रम,चांदराय मांडी,पीरू हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के पूर्व विधायक समीर महंती ने स्व कार्तिक किस्कू और बुकाई मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही