Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : रात होते ही बाजपेयी नगर में गली-गली में घूमने लगते हैं जंगली हाथी

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर और इससे सटे वार्ड नंबर 10 के बाजपेयी नगर में जंगली हाथियों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है. रात होते ही जंगली हाथी आ धमकते हैं और गली-गली घूमने लगते हैं. विगत कई दिनों से यहां के निवासी हाथियों के भय से रतजगा कर रहे हैं. विगत रात्रि करीब 10:00 बजे एक जंगली हाथी घुस आया. इससे अफरा तफरी मच गई. हाथी रात भर कॉलोनी में घूम-घूम कर उत्पात मचाता रहा. सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम पहुंची और हाथी को खदेड़ने के प्रयास में जुट गई. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-in-muhaldiha-woman-ate-rat-medicine-serious/">मनोहरपुर

: मुहलडीहा में महिला ने चूहा मारने की दवा खाई, गंभीर

स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी

[caption id="attachment_657448" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jangli-hathi-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> हाथी को खदेड़ने के प्रयास में जुटे लोग.[/caption] जानकारी के मुताबिक उक्त हाथी हवाई पट्टी के जंगल से होते हुए स्वर्णरेखा कॉलोनी से बाजपेयी नगर में आ पहुंचा था.वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने मशाल जलाकर हाथी को भगाया. हाथी को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी. विदित हो की विगत शुक्रवार की रात्रि भी एक जंगली हाथी बाजपेयी नगर में घुस आया था. जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र का वार्ड नंबर 10, 11 और 12 खाती प्रभावित इलाक़ा बन गए हैं. हवाई पट्टी से करीब होने के कारण जंगली हाथी आसानी से इस इलाके में आ जाते हैं और उत्पात मचाते हैं. इसे भी पढ़ें :ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-accident-happened-due-to-change-in-electronic-interlocking/">ओडिशा

ट्रेन हादसा : इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुई दुर्घटना, बोले अश्निन वैष्णव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही