Search

 
 
 

चाकुलिया : आसेका और माझी परगना महाल ने सीपी सिंह का पुतला फूंका

 
Chakulia : विधायक सीपी सिंह द्वारा विगत दिनों विधानसभा में संथाली भाषा के प्रति गलत टिप्पणी करने के विरोध में गुरुवार को चाकुलिया के दिशोम जाहेर गाड़ में आसेका और माझी परगना महाल के सदस्यों ने आसेका के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मांडी की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में विधायक सीपी सिंह द्वारा संथाली भाषा को लेकर गलत टिप्पणी करने का विरोध जताया गया. इसके बाद सभी पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पहुंचे और विधायक सीपी सिंह का पुतला फूंका व सीपी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए. मौके पर माझी बाबा जादव टुडू, तरफ परगना पद्मावती हेम्ब्रम, विजेन हांसदा, ईश्वर टुडू, हरिपदो मुर्मू, सुनाराम बास्के, नंदलाल हांसदा, जितेन्द्र नाथ हेम्ब्रम, प्रधान बेसरा, जदुनाथ मुर्मू, चुनका मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-jmm-pays-tribute-to-shaheed-bhagat-singh-on-martyrdom-day/">चाकुलिया

: शहादत दिवस पर झामुमो ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही