Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक चौधरी ने चाकुलिया में की बैठक

Chakulia : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 7 फरवरी को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में होगा. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक कुमार चौधरी रविवार की दोपहर चाकुलिया पहुंचे और यहां के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में वोटरों के साथ बैठक की. वोटरों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. चाकुलिया में 35 वोटर हैं. अशोक कुमार चौधरी ने वोटरों से कहा कि उन्हें अपना समर्थन देकर अध्यक्ष निर्वाचित करें. अध्यक्ष बन कर वे समाज की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरेंगे. सभी के साथ मिल बैठकर कार्य की योजना बनाएंगे. उपस्थित वोटरों ने उन पर आस्था और विश्वास जताते हुए समर्थन देने का भरोसा दिया. [caption id="attachment_539520" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-Marwadi-Sammelan-1.jpg"

alt="" width="600" height="410" /> अशोक कुमार चौधरी.[/caption] इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-resolution-of-solidarity-in-the-family-meeting-of-jharkhand-kumhar-prajapati-samaj/">आदित्यपुर

: झारखंड कुम्हार प्रजापति समाज के पारिवारिक मिलन समारोह में एकजुटता का संकल्प

बैठक में ये लोग हुए शामिल

बैठक में दुर्गा प्रसाद लोधा, राम अवतार सुरेखा, राम अवतार बाकरेवाला, गणेश प्रसाद रुंगटा, ब्रह्मदत्त अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, संजय कुमार लोधा, सुभाष कुमार लोधा, आलोक कुमार लोधा, पवन कुमार गोयनका, दुर्गा प्रसाद शर्मा, अनूप केड़िया, अमित भारतीय, पप्पू लोधा, नीलू खंडेलवाल समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे. बैठक में जमशेदपुर से आए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री दीपक पारीक, बजरंगलाल अग्रवाल, साकची महामंत्री सुरेश कादरिया, राजीव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, दीप चंद्र अग्रवाल, विमल कुमार लोधा, प्रदीप अग्रवाल, रवि झुनझुनवाला आदि भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही