Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : आत्महत्या का प्रयास : दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती व एक किशोरी ने पी लिया कीटनाशक

Advertisement
Advertisement

Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव के सनातन सोरेन (56) को रविवार शाम एक जहरीले सांप ने पैर में डंस लिया. सांप डंसने पर परिजन उसे झाड़फूक कराने के लिए गांव के किसी ओझा के पास ले गए. ओझा के पास सनातन सोरेन की स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने सनातन सोरेन का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. परिजन उसे उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले गए हैं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-mp-gave-green-signal-to-tata-chakradharpur-new-passenger-train/">जमशेदपुर

: टाटा-चक्रधरपुर नयी पैसेंजर ट्रेन को सांसद ने दी हरी झंडी

एक महिला व एक किशोरी ने किया आत्महत्या का प्रयास

चाकुलिया थाना क्षेत्र के ही कालाझरिया गांव की रेहमत हांसदा (19) ने किसी कारण कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया है. वहीं सुनसुनिया गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी ने भी कीटनाशक पी लिया. परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक किशोरी का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही