Chakulia (Dharish Chandra Singh) : अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशासक सत्यवीर रजक के निर्देश पर रविवार को भी नगर पंचायत क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत नगर पंचायत के द्वारासबर जनजाति के लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए. साथ ही नगर प्रबंधक की अगुवाई में कार्यालय कर्मियों ने खुद ही वार्ड संख्या 10 में एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया गया. इस अभियान में नगर प्रबंधक मोनिस सलाम, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता प्रदीप उरांव, नगर पंचायत के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामस्वरूप प्रसाद यादव, कार्यालय सहायक अमित मिश्रा, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गा नाथ, प्रकाश झा, आशीष ज्योति, प्रसेनजीत दास, सीआरपी निशा दास, सोमा दास, सांत्वना दास आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-the-accused-of-molesting-a-minor-to-jail/">जमशेदपुर
: नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
: नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]