Search

 
 
 

चाकुलिया : शिक्षा मंत्री के निधन पर अझाप्रा शिक्षक संघ ने शोक जताया

 
Chakulia : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की चाकुलिया प्रखंड कमेटी ने बीआरसी परिसर में शुक्रवार की सुबह एक शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. शोक सभा में उपस्थित संघ के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक मृदुभाषी , जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है.अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने उनके निधन पर इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने तथा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना ईश्वर से की. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-feat-competition-organized-on-hanuman-janmotsav/">मनोहरपुर

: हनुमान जन्मोत्सव पर करतब प्रतियोगिता आयोजित
शोकसभा में मुख्य रुप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंद किशोर तिवारी, प्रधानाध्यापक शिव शंकर पोलाई, सुनील कुमार सिंह, माधव चन्द्र मुर्मू, युधिष्ठिर प्रसाद, कनक कुमार, प्रणव कुमार बेरा, युधिष्ठिर प्रसाद, अजय कुमार शक्ति पद बारिक, विनय दास, चन्द्र शेखर दलाई, नील कमल महतो, सुनील कुमार बेरा, कृष्ण पद महतो, अशोक कुमार महतो, पथिक चन्द्र दे, आद्य नाथ उड़िन्दा, दयामय मंडल, सुकुमार राउत, देवव्रत माइती, संदीप कुमार बेरा, प्रवीण बेरा, सच्चिदानंद प्रमाणिक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही