Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बंगाल के लाल बांध जंगल में गर्मी से शिशु हाथी की तबीयत बिगड़ी

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड से सटे पश्चिम बंगाल के गिधनी रेंज के लालबांध जंगल में मंगलवार को एक शिशु हाथी की तबीयत बिगड़ गई. शिशु हाथी जंगल में जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया. आसपास के ग्रामीण जुटे और शिशु हाथी के मुंह पर पानी का छिंटा मारने लगे. इसकी सूचना वहां के वन विभाग को दी गई. सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-mata-samiti-demanded-payment-of-outstanding-honorarium/">डुमरिया

: माता समिति ने बकाए मानदेय का भुगतान करने की मांग की
[caption id="attachment_645996" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/23rc_m_94_23052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम[/caption]

खदेड़े जाने से परेशान है हाथी 

बता दें कि पश्चिम बंगाल और झारखंड के इस सीमा पर पिछले एक महीना से एक सौ से अधिक जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं. भीषण गर्मी से जंगली हाथी परेशान हैं और पानी तथा भोजन की तलाश में भटक रहे हैं. प्रचंड गर्मी के कारण जंगल और उसके आसपास के छोटे तालाब और गड्ढे भी सूख गए हैं. जंगल में साथियों को पर्याप्त मात्रा में खाने के लिए चारा भी नहीं मिल रहा है. दूसरी ओर दोनों ही राज्य के ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने और छेड़छाड़ किए जाने के कारण जंगली हाथी इन दिनों काफी परेशानी में हैं. ग्रामीण मशाल जलाकर उन्हें खदेड़ रहे हैं. कहीं-कहीं पर ग्रामीण हाथियों पर तीर या फिर लोहे की नुकीली वस्तुएं भी फेक रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही