Search

 
 
 

चाकुलिया : बड़ामचाटी-जोभी सड़क जर्जर, कई गांव के ग्रामीण परेशान

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड में चाकुलिया से माटियाबांधी मुख्य सड़क से बड़ाचाटी, बड्डीकानपुर, जामिरा और जोभी होते हुए पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सड़क बदहाल हो गई है. सड़क की जर्जरता के कारण ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. कई साल पूर्व निर्मित इस सड़क पर पत्थर निकल आए हैं. कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. बरसात के पानी से भर कर गड्ढे तालाब का रूप ले लेते हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-the-newly-nominated-ljp-state-president-said-i-will-fulfill-the-responsibility-entrusted-by-the-party/">रामगढ़

: नव मनोनीत लोजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करूंगा
इसके कारण इस सड़क पर ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो जाता है. दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. बच्चों को स्कूल आने और जाने में भी परेशानी होती है. मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी भारी परेशानी होती है. ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. क्योंकि यह सड़क इस बीहड़ इलाके की लाइफ लाइन मानी जाती है. इस सड़क से होकर कई गांव के ग्रामीण आना-जाना करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही