Search

 
 
 

चाकुलिया : माचाडीहा में धूमधाम से बाहा बोंगा आयोजित

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत जामुआ ग्राम पंचायत के माचाडीहा गांव में सोमवार की शाम काराज मिर्जा मार्शल माडवा कमेटी द्वारा बाहा बोंगा आयोजित किया गया. इस अवसर वार्षिक खेलकूद, पाता नाच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता महावीर मुर्मू उपस्थित थे. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है. अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए युवा वर्ग को आगे आना चाहिए और नशा से दूर रहना चाहिए. मौके पर मुख्य अतिथि के हाथों विजेता प्रतिभागियों और पांता नाच टीम को पुरस्कृत किया गया. [caption id="attachment_567308" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-Baha-Bonga-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामीणों को संबोधित करते झामुमो नेता महावीर मुर्मू.[/caption] इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-accused-of-raping-a-minor-taken-hostage-by-villagers-handed-over-to-police/">गोड्डा

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस को सौंपा

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, ललित मांडी, जिला बीस सूत्री सदस्य डोमन मांडी, प्रखंड उप प्रमुख कविता साव, मिठू हांसदा, पंचायत समिति सदस्य राम बेसरा,राम चंद्र हांसदा, अर्जुन हेम्ब्रम,दुर्गा प्रसाद हांसदा, साहेब राम मुर्मू,तापस सोरेन, टेम्पा सोरेन, ग्राम प्रधान सुनाराम सोरेन,दुला मुर्मू समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही