Search

 
 
 

मझगांव : सोनी जेराई आंगनवाड़ी सेविका व शाहीन सुरैया बनी सहायिका

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के दो पंचायतों में सोमवार को ग्राम सभा कर रिटायर होने के बाद रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सेविका एवं सहायिका का चयन किया गया. मझगांव प्रखंड़ तरतरिया पंचायत के आगनबाड़ी केंद्र रिटुसाई गांव व मझगांव पंचायत के आगनबाड़ी केंद्र में प्रभारी सीडीपीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन हुआ. सुपरवाईजर सरस्वती मांझी ने बताया कि दो केंद्रों रिटुसाई केंद्र में सेविका पद के लिए सोनी जेराई व अनिता जेराई अभ्यर्थी के रूप में शामिल हुई थीं. दोनों इंटरमिडिएट पास थीं. चयन समिति ने अंक के हिसाब से सोनी जेराई को सेविक पद पर चयन किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Majhgaon-Sahaiyka-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-convocation-ceremony-held-at-gcjd-high-school/">मुसाबनी

: जीसीजेडी हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

सुनीता ने चयन समिति को इंटर पास का नहीं दिखाया प्रमाण

वहीं मझगांव केंद्र में सहायिका पद के लिए शाहीन सुरैया व सुनीता पिंगुवा अभ्यर्थी के रूप में शामिल हुए. शाहिन सुरैया मैट्रिक जबकि सुनीता पिंगुवा इंटर पास थी. लेकिन सुनीता ने चयन समिति को इंटर पास होने का कोई प्रमाण नहीं दिखा सकी जिससे चयन समिति ने शाहीन सुरैया को सहायिका पद के लिए चयन किया. मौके पर चयन समिति में जिप सदस्य पूनम जेराई, प्रखंड़ प्रमुख सरस्वती चातार, मुखिया मधु धान, सुपरवाईजर सरस्वती मांझी, शिक्षक अबु तल्हा, निरंजन गोप, सेविका हसीना खातुन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही