Search

 
 
 

चाकुलिया : दिशोम जाहेर गाड़ में बाहा बोंगा पूजा आयोजित, मांदर की थाप पर झूमे लोग

 
Chakulia : चाकुलिया के जाहेर गाड़ में जाहेर गाड़ पूजा कमेटी के तत्वावधान में रविवार की शाम बाहा बोंगा (सरहुल) पूजा मनाई गई. पूजा में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने जाहेर गाड़ में पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि बाहा बोंगा पूजा आदिवासी समुदाय की धरोहर है. कमेटी ने इस पूजा का आयोजन कर अपनी संस्कृति की रक्षा करने का सराहनीय कार्य किया है. सरहुल पूजा प्रकृति की पूजा है. आदिवासी समाज प्रकृति का पुजारी है. समाज की संस्कृति और कला की अपनी अलग पहचान है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-power-supply-will-remain-disrupted-for-five-hours-on-monday-in-mango-and-patmada-areas/">जमशेदपुर

: मानगो व पटमदा क्षेत्र में सोमवार को पांच घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ग्रामीणों ने मांदर की थाप पर किया बाहा नृत्य https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/19rc_m_180_19032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मौके पर समाज के पुरूष और महिलाओं ने मांदर और धमसे की थाप पर देर शाम तक बाहा नृत्य किया. समारोह के पूर्व कमेटी के सदस्यों ने विधायक को परंपरागत ढंग से साल वृक्ष के फूल देकर स्वागत किया. पुजारी सुशील मुर्मू ने पूजा करवाई. इस अवसर पर गौतम दास, तापस दास, दीकुराम हेंब्रम, बाघराय हांसदा, काली पदो हांसदा, जितेन हेंब्रम, बलराम हेंब्रम, सुनाराम बास्के,सुरेश सोरेन,रामदास हेंब्रम, पृथ्वीनाथ हांसदा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही