Search

 
 
 

चाकुलिया : बेंद के पास बंद समर्थकों ने सड़क को जाम किया

 
Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया में ओलचिकी हूल बैसी के झारखंड बंद का असर सड़कों पर दिखाई पड़ने लगा है. प्रखंड के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे बेंद में बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं. बंद समर्थक पुरुष और महिलाएं अपने हाथों में झंडा और बैनर लिए पश्चिम बंगाल जाने वाली मुख्य सड़क पर बैठ गए हैं. बीच सड़क पर बैनर बांध दिया गया है. बंद समर्थक पुरुष और महिलाएं सड़क पर बैठे हैं और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं. सुबह से ही यह सड़क जाम है और वाहनों का परिचालन ठप है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Hool-Jam-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-nh-18-and-49-jammed-with-the-beat-of-dhamsa-and-mandar/">बहरागोड़ा

: धमसा और मांदर की थाप के साथ एनएच 18 और 49 को किया जाम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chakulia-Hool-Band-School.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लगी है. यात्री वाहनों के नहीं चलने के कारण यात्री परेशान हैं. बंद समर्थकों द्वारा मेडिकल से संबंधित वाहनों को जाने जाने की छूट दी जा रही है. इधर, बाजार क्षेत्र में बंद समर्थक सड़क पर उतर आए हैं. बंद समर्थक केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल बंद कराने के लिए विद्यालय पहुंच गए और विद्यालय बंद करने के लिए कहा. बंद समर्थक बाजार बंद कराने के लिए भी घूम रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पर पुलिस मुस्तैद है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही