Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बांग्ला फिल्म अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी ने किया गूंज महोत्सव का उद्घाटन

Chakulia : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय नेताजी सुभाष जयंती समारोह सह गूंज महोत्सव के पहले दिन देर शाम को बांग्ला फिल्म अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विधायक समीर कुमार महंती ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनेत्री का स्वागत किया. सायंतिका बनर्जी ने दोनों हाथ उठाकर उपस्थित दर्शकों का अभिनंदन स्वीकार किया और कई बांग्ला गीत प्रस्तुत किए. [caption id="attachment_535550" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-Gunj-Mahotsav-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अभिवादन स्वीकार करती सायंतिका बनर्जी.[/caption]   इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-six-families-will-leave-christianity-and-return-to-sarna-religion-agreed/">मझगांव

: छह परिवार ईसाई धर्म छोड़कर सरना धर्म में करेंगे वापसी, दी सहमती

बांग्ला गीत "बिंदास होय नाचो रे... बाचो रे" पर झूमे दर्शक

उन्होंने बांग्ला गीत "बिंदास होय नाचो रे... बाचो रे" गाकर उपस्थित दर्शकों को खूब झूमाया. उन्होंने एक से बढ़कर एक बांग्ला गीत प्रस्तुत किये. इस मौके पर विधायक समीर महंती की पत्नी नयना महंती, निजी सचिव गौतम दास, थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव, राजू सिंह, प्रणव बेरा, राकेश महंती, शुभदीप दास, विशाल बारिक समेत सैकड़ों पुरुष और महिला दर्शक उपस्थित थे. ज्ञात हो कि डाक बंगला परिसर में 9 दिनों तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही