Search

 
 
 

चाकुलिया : राज्य स्तरीय आकांक्षा परीक्षा में सफल हुआ बनकाटी का छात्र बाबूलाल

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के आनंदमार्ग स्कूल के विद्यार्थी ने एक बार फिर राज्य स्तरीय परीक्षा में सफलता हासिल कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया है. पुरनापानी आदिवासी उच्च विद्यालय से मैट्रिक उत्तीर्ण कर चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत स्थित बनकाटी गांव निवासी साधु सिताराम हांसदा के पुत्र बाबूलाल हांसदा ने राज्य स्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम, (मेडिकल/ इंजीनियरिंग/ क्लैट) सत्र 2023-25 की परीक्षा में सफलता हासिल की है. आनंद मार्ग स्कूल से पढ़े विद्यार्थी को इस परीक्षा में सफलता मिलने पर विद्यालय के सभी शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-arrest-the-accused-of-ankua-incident-within-a-week/">किरीबुरू

: अंकुआ कांड के आरोपी को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार करने की मांग

पुत्र की सफलता से परिवार में है खुशी

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील महतो ने बताया कि विद्यालय के कुल 15 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से छह विद्यार्थियों ने प्रथम परीक्षा पास की. फाइनल परीक्षा चार विद्यार्थियों ने दी जिसमें से एक मात्र बाबूलाल हांसदा ने सफलता हासिल की. उन्होंने कहा कि बाबूलाल हांसदा इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ सहदेव जिला विद्यालय रांची में करेगा. यहां राज्य स्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम के तहत नामांकन लेकर निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करेगा बाबूलाल. बता दें कि बाबूलाल हांसदा के पिता कृषक है और किसी तरह वे अपने पुत्र को पढ़ा रहे थे. पुत्र की सफलता पर परिवार में भी खुशी का माहौल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही